उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद विभाग द्वारा भूमि का भू नक्शा देखने के लिए upbhunaksha.gov.in नाम का ऑनलाइन पोर्टल उपलब्द कराया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक अपना जनपद, तहसील और ग्राम का चयन करके अपने खेत एवं भूमि का भूलेख नक्शा आसानी से देख सकता है।
Up Bhu Naksha पोर्टल पर भूलेख नक्शा देखे
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश भू नक्शा के आधिकारिक पोर्टल (upbhunaksha.gov.in) पर विजित करे।
- इसके बाद अपना जिला, तहसील और ग्राम पंचायत का चयन करे।
- जैसे ही आप अपना जिला, तहसील और गांव चुनेंगे, आपके सामने आपके पूरे गांव का नक्शा आ जाएगा। अब यहां से आपको अपने खेत एवं जमीन का नक्शा ढूंढना है, जिसके लिए आप प्लॉट नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
नोट - आपकी जानकारी के लिए बता दे की खसरा संख्या ही plot no. होता है।
- आप अपने खेत या जमीन का प्लॉट नंबर डालकर अपने गांव के नक्शे में अपनी जमीन की लोकेशन देख सकते हैं और साथ ही जमीन कितनी और किसके नाम पर है यह भी आप यही पर देख सकते है।
Up Bhu Naksha डाउनलोड
आप अपने भूमि के भू-नक्शा को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड भी कर सकते है, भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गये स्टेप को फॉलो करे।
- भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए Map Report पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके गाव का नक्शा पीडीएफ के रूप में आपको देखने को मिलेगा, Download बटन पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते है।
Bhu Naksha पोर्टल पर उपलब्ध जमीनों के प्रकार
उत्तर प्रदेश भू-नक्शा पोर्टल पर अपने नाम के खेत/जमीन के साथ साथ और भी अन्य प्रकार के जमीनों का रिकॉर्ड विवरण देखा जा सकता है, जैसे- चकरोड, नाली, चकमार्ग आदि। भू नक्शा पोर्टल पर उपलब्ध जमीन के प्रकार निम्न है-
तालाब |
बंजर |
आबादी |
परती |
कुंआ |
खलिहान |
खाद के गड्ढे |
आरओ |
चकरोड |
चकमार्ग |
रेखा_रास्ता |
Up Bhu Naksha संपर्क विवरण
यूपी भू नक्शा पोर्टल से संबंधित अगर आपको किसी प्रकार की समस्या है, तो आप हेल्पलाइन सेवा से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते है।
लैंडलाइन नंबर – +91-0522-2217145 |
मोबाइल नंबर – 91-7080100588 |